WazirX क्या है? कैसे काम करता है?

क्रिप्टो करेंसी के बारे में तो जानते ही होगे पर WazirX के बारे में नहीं, आज के समय में इसका बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जा रहा है अर्थात क्रिप्टो करेंसी को इंडिया में बहुत अधिक मात्रा में खरीदा जा रहा है। हमें क्रिप्टो करेंसी बाय सेल करने के लिए एक अच्छे एक्सचेंज की जरूरत होती है जिसके बारे में आज हम बात  बात करने वाले हैं आइए जानते हैं WazirX क्या है? 

wazirx से क्रप्टोकोर्रेंसी कैसे ख़रीदे

WazirX क्या है?

दोस्तों, हम आपको एक नए क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज वज़ीरएक्स से परिचित कराना चाहते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा बिटकॉइन एक्सचेंज है। यह पीयर-टू-पीयर क्रिप्टोक्यूरेंसी लेनदेन को सक्षम बनाता है। यह उपयोगकर्ताओं को बिटकॉइन, एथेरियम, रिपल, ट्रॉन, लिटकोइन और अन्य जैसी क्रिप्टोकरेंसी का आदान-प्रदान करने देता है। निश्चल शेट्टी, समीर महात्रे और सिद्धार्थ मेनन सह-संस्थापक हैं। इनका मुख्यालय मुंबई में है।

WazirX के मुख्य Features

  • इस crypto currency exchange में INR में Deposit और Withdraw आसानी से किया जा सकता है।
  • WazirX पीयर-टू-पीयर का इस्तेमाल crypto को buy/sell करने के लिए संभव है।
  • यह service users को 24 घंटे प्रदान की जाती है।
  • इस exchange में transaction सबसे तेज होता है।
  • USDT Market में भी buy sell सकते है।
  • ये सभी platform जैसे Android, Web, और iOS पर मुहैया है।
  • इसका User interface आसान है।

इसे भी पढ़ें – CoinDCX क्या है यह ऐप इंडिया के लिए कितना सुरक्षित है?

WazirX को डाउनलोड कैसे करें

  • WazirX ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर में WazirX सर्च करें 
  • अब WazirX पर क्लिक करें
  • इंस्टॉल पर क्लिक करें
  • इंस्टॉल हो जाने के बाद इसे ओपन करें।

WazirX में अकाउंट कैसे खोलें

  • WazirX ऐप को खोलें।
  • signUP पर क्लिक करें।
  • अपना नाम ईमेल डालें।
  • ईमेल में प्राप्त OTP डालें और पॉसवर्ड बनाये।
  • पॉसवर्ड बन जाने के बाद आपका अकाउंट खुल जायेगा।

WazirX में अकाउंट Verification कैसे होता है?

documents को submit करने के बाद ही WazirX में अकाउंट का Verification होता है अकाउंट Verification होने में 24 से 48 घंटे तक का समय लगता है। वैसे तो अकाउंट 2 – 3 घंटे में वेरीफाई हो जाता है पर कभी  होने में इतना समय लग सकता है।

WazirX में कितने प्रकार से पैसा Deposit कर सकते हैं?

  1. NetBanking के माध्यम से।
  2. UPI के द्वारा।
  3. P2P के माध्यम से।

WazirX P2P क्या है?

WazirX P2P, WazirX का एक ऐसा Features है जिसके माध्यम से आप WazirX के वॉलेट में पैसों को डिपाजिट तथा withdrawal कर सकते हैं।

WazirX P2P डिपाजिट तथा withdrawal सिर्फ USDT कॉइन में ही काम करता है अर्थात जब भी आपको पैसे डिपाजिट करना होगा तो पैसे की जगह आपको USDT के कॉइन मिलेंगे आप इन कॉइन को inr में चेंज कर सकते हैं।

इसी प्रकार जब आपको पैसे withdrawal करना होगा तो आपको अपने पैसो से usdt खरीदना होगा। पैसे USDT में आने के बाद ही आप अपने पैसों की अपने अकाउंट में ले सकते हैं।

P2P ट्रांसफर का मतलब होता है “पीयर-टू-पीयर ट्रांसफर”। यह एक वित्तीय प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच सीधे धन-संचार होता है, बिना किसी बैंक या वित्तीय मध्यस्थ कंपनी के मध्यस्थता के।

P2P ट्रांसफर में, दो व्यक्तियों के बीच सीधे आपसी समझदारी और विश्वास पर आधारित व्यक्तिगत ट्रांसफर होता है। इस प्रक्रिया में, एक व्यक्ति अपने बैंक खाते से पैसे निकालकर उन्हें दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में सीधे जमा करता है। इसके लिए, व्यक्तियों के पास आमतौर पर आवश्यक बैंक खाता और उपयुक्त वित्तीय एप्लिकेशन या वेबसाइट होती है।

P2P ट्रांसफर की प्रमुख विशेषताएं हैं

P2P ट्रांसफर की कार्यक्षमता – P2P ट्रांसफर व्यक्ति को अपने संचय खाते से सीधे पैसे निकालने और उन्हें दूसरे व्यक्ति के खाते में सीधे जमा करने की क्षमता प्रदान करता है।

WazirX P2P के फायदे

  1. पैसों को डिपाजिट करना फ्री होता है।
  2. पैसों को withdrawal करना फ्री होता है।
  3. एक यूजर दूसरे यूजर पास पैसे या कॉइन आसानी से पहुंच जाते हैं।
  4. पेमेंट गेटवे का कोई रोल नहीं होता है।
  5. अपनी मनचाही प्राइस पर डिपाजिट तथा withdrawal कर सकते हैं।

WazirX P2P के नुकसान

  1. समय अधिक लगता है।
  2. सिर्फ USDT में ही डिपाजिट तथा withdrawal कर सकते हैं।
  3. पैसे की कीमत बदलती रहती हैं।
  4. लेन देन पूरा न करने पर 10 USDT का charge देना होता है।

WazirX से जुड़े कुछ सवाल जवाब

WazirX क्या है?

WazirX एक क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज जिसके माध्यम से हम किसी भी क्रिप्टो करेंसी को buy तथा sell कर सकते हैं।

WazirX किस देश का क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज है?

WazirX भारत (INDIA) देश का क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज है।

क्या WazirX सुरक्षित है?

हाँ WazirX बहुत ही सुरक्षित एक्सचेंज है।

WRX क्या है?

WRX WazirX के बनाया गया एक टोकन है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *