जानें क्या है MPESB और MP EMPLOYEES SELECTION BOARD परीक्षा कब और कैसे कराता है?

क्या है MP ESB यह बहुत ही जरुरी सवाल है क्योंकि ESB मध्य प्रदेश की लगभग सभी भर्तियां कराता है यहां से हम सभी भर्ती की जानकारी देख सकते हैं उनके नोटिफिकेशन देख सकते हैं तथा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं यदि आप भी जाना चाहते हैं ESB क्या है तो हमारे ब्लॉक को पूरा पढ़ें यहां हम ESB की पूरी जानकारी देने वाले हैं।

क्या है esb ( EMPLOYEES SELECTION BOARD) तथा esb द्वारा कराये जाने वाले सभी एग्जाम

ESB (EMPLOYEES SELECTION BOARD) क्या है?

ESB का पूरा नाम EMPLOYEES SELECTION BOARD (मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) है  ESB मध्यप्रदेश का राज्य सरकार द्वारा बनाया गया एक बोर्ड है जिसके माध्यम से राज्य सरकार राज्य के सभी सरकारी एग्जाम को कंडक्ट कराता है। ESB के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा के एग्जाम की भर्ती कराई जाती है। इसके पहले इसका नाम PEB अर्थात प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड था जो की बाद में ESB कर दिया गया।

बोर्ड का नामESB – EMPLOYEES SELECTION BOARD (मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल)
स्थापना1970
कार्यालयभोपाल, मध्यप्रदेश

ESB (मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) का इतिहास

ESB – EMPLOYEES SELECTION BOARD (मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) को पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड इसके बाद इसे VYAPAM के नाम से जाना जाता था इसकी स्थापना सन 1970 में मध्य प्रदेश प्री मेडिकल टेस्ट बोर्ड के रूप में हुई थी तथा इसके साथ वर्ष 1981 में प्री इंजीनियरिंग बोर्ड का गठन भी हुआ था। बाद में वर्ष 1982 में दोनों को को मिलकर एक बोर्ड बनाया गया जिसका नाम व्यावसायिक परीक्षा मंडल (VYAPAM) रखा गया। VYAPAM का कुछ समय बाद नाम बदलकर Madhya Pradesh Professional Examination Board कर दिया गया। इसके बाद सन 2023 में इसका नाम फिर से बदला गया और मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (EMPLOYEES SELECTION BOARD) कर दिया गया।

ESB के द्वारा कौन कौन से एग्जाम कराये जाते हैं?

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के द्वारा कराये जाने वाले एग्जाम

MPESB के फॉर्म कहाँ से भरे जाते हैं?

ईएसबी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा निकले गए फॉर्म या भर्ती मध्य प्रदेश के एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट से भरे जाते हैं एमपी ऑनलाइन पोर्टल मध्य प्रदेश के सभी फॉर्म की जानकारी और वैकेंसी के लिए अप्लाई का ऑप्शन देता है आप एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ईएसबी के सारे फॉर्म भर सकते हैं।

 ऐसे देखें MPESB के नोटिफिकेशन

ESB के नोटिफिकेशन देखने के लिए आपको बीवी की वेबसाइट में जाना होगा और वहां पर जाकर डैशबोर्ड में क्लिक करें डैशबोर्ड में जाने के बाद आपको हाल ही में आई भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा आप वहां से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये दस्तावेज हैं जरुरी MPESB के फॉर्म के लिए

  • नाम और जन्म प्रमाण हेतु – 10th या दसवीं
  • पहचान प्रमाण हेतु – आधार कार्ड
  • मध्य प्रदेश के नागरिक प्रमाण हेतु – मूल निवासी
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • रोजगार पंजीयन

ऐसे करें MPESB Admit Card Download

  • अपने मोबाइल या PC में ब्राउज़र खोले।
  • ब्राउज़र में www.esb.mp.gov.in खोले।
  • ऊपर मेनू में दिए Admit Card या प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।
  • आपके द्वारा भरे गए फॉर्म (जिसका आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं) पर क्लिक करें।
  • अब आपके पास SEARCH TEST ADMIT CARD का पेज खुलेगा।
  • Application  No ( Max. 13 digits) तथा Date of Birth as ( DD/MM/YYYY) डालकर इमेज का कैप्चा डालें और search पर क्लिक करे।
  • आपका एडमिट कार्ड खुलने के बाद प्रिंट पर क्लिक करें।
  • अब अपने एडमिट कार्ड को सेव या प्रिंट कर लें।

इस प्रकार से आप अपने mpesb exam(परीक्षा) का admit card download कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें –

ESB से जुड़े कुछ सवाल जवाब

ESB Full Form

EMPLOYEES SELECTION BOARD

ESB का पूरा नाम क्या है?

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

ESB (मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल) क्या है?

ESB मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया एक बोर्ड है इस बोर्ड के माध्यम से मध्यप्रदेश में होने वाली सभी गवर्नमेंट सरकारी भर्तियां कराई जाती है।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का नाम पहले क्या था?

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का पहले का नाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड था और इसके पहले इसे व्यापम के नाम से जाना जाता था।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना कब हुई?

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना वर्ष 1970 को हुई थी।

MP EMPLOYEES SELECTION BOARD

EMPLOYEES SELECTION BOARD – ESB मध्यप्रदेश का राज्य सरकार द्वारा बनाया गया एक बोर्ड है जिसके माध्यम से राज्य सरकार राज्य के सभी सरकारी एग्जाम को कंडक्ट कराता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *